वसुन्धरा जी के साथ सरकार और पार्टी कल भी थी और आज भी है – नितिन गडकरी

केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि केन्द्रीय भाजपा संगठन एवं केन्द्र सरकार पूरी तरह राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के साथ खड़ी है। पार्टी कल भी वसुन्धरा जी के थी और आज भी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद एवं निराधार हैं। आरोपों में न कोई वैधानिकता है न किसी प्रकार का करप्शन। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे के पक्ष में गडकरी का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठ भूमि के गडकरी भाजपा पार्लियामेन्ट्री बोर्ड के सदस्य हैं।

गडकरी की मीडियाकर्मियों के साथ हुई बातचीत शब्दशः इस प्रकार है:-

वसुन्धरा जी पर जो आरोप लगे हैं वे बेबुनियाद हैं। इन आरोपों में न तो कोई लीगलिटी है न कोई करप्शन। जहां तक इनके बेटे पर आरोप है, वह पूरी तरह से बिजनिस डील है और इन्कमटैक्स रिटर्न में इसकी एंट्री हुई है। किसी से पैसा कर्ज पर लेना कोई गुनाह नहीं है। इस प्रकार की डील को इस तरह राजनैतिक विवादों में लाने की जो कोशिश की जा रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। चाहे सुषमा जी का सवाल हो, चाहे वसुन्धरा जी का सवाल हो।

वसुन्धरा जी लीगली, लाॅजिकली, एथिकली, बिल्कुल करेक्ट हैं। कहीं उनकी कोई गलती नहीं है। कोई करप्शन नहीं है और कोई अनलाॅफुल एक्टिविटी नहीं है। भाजपा केन्द्र की, राजस्थान की और हमारी भारत सरकार पूरी तरह से वसुन्धरा जी के साथ खड़ी है। किसी प्रकार का इन आरोपों में कोई तथ्य नहीं है और ये बेसलैस (निराधार) हैं। इस प्रकार की राजनीति करना यह मुझे लगता है ठीक नहीं है और किसी को भी इस प्रकार बदनाम करना उचित नहीं है।

इसमें कोई करप्शन नहीं है। कोई इललीगल बातें नहीं है, इसकी इन्कमटैक्स में एन्ट्री आ चुकी है और सभी बातें क्लीयर और ट्रांसपेरेंसली हैं। मैं स्वयं विश्वास रखता हूं कि वसुन्धरा जी के नेतृत्व में राजस्थान लगातार प्रगति और विकास के पथ पर जा रहा है, और आगे भी प्रगति की ओर जाएगा। नये रोजगार के नये साधन निर्माण होंगे। नये उद्योग आयेंगे और राजस्थान देश का एक प्रगतिशील, सम्पन्न और समृद्ध राज्य उनके नेतृत्व मेें बनेगा। स्वाभाविक रूप से यह जो विकास हो रहा है इसके कारण जिन लोगों को जो चिंता है इस कारण उनकी तरफ से यह बेबुनियाद आरोप आते हैं। इन पर उन्हें ध्यान नहीं देना चाहिए। मेरी उनसे (वसुन्धरा जी से) चर्चा हुई है, मैंने उनको विश्वास दिलाया है कि भारत सरकार और हमारी पार्टी उनके साथ पूरी तरह से खड़ी है।

मीडिया में हर कोई बेबुनियाद बातें करते रहे और हम तुरन्त स्टेटमेंट देते रहें। मैं पहली बात बताता हूं कि यह जो तर्क निकाला जा रहा है कि पार्टी वसुन्धरा जी के लिए आगे नहीं आ रही, ये गलत था, हम उस समय भी वसुन्धरा जी के साथ थे और आज भी वसुन्धरा जी के साथ में हैं। राजस्थान में वसुन्धरा जी ने कोई गलती नहीं की है। न कोई करप्शन है, न कोई इररेगुलरिटी है और इट्स मोर देन इनफ फोर मी। हम कल भी उनके साथ थे और आज भी उनके साथ हैं और किसी प्रकार का कन्फ्यूजन हमारे माइंड में नहीं है। देखिये, मैं आपको बताता हूं कि जो लोग पूरी तरह से पिट गए हैं जिनके बंगले चले गये हैं, जिनके मंत्रीपद चले गये। वे बेचारे फ्रस्टेªशन और निराशा में हैं। कभी-कभी बेबुनियाद आरोप करते हैं तो हमें उनकी भावनाओं को समझना चाहिए।

जयपुर, 22 जून 2015

_DSC3505