मुख्यमंत्री की महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने महाशिवरात्रि (7 मार्च) के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान शिव का वर्णन त्रियम्बक के रुप में किया जाता है – जिनकी तीन आंखें हैं। शिव मानव मात्र को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शिवरात्रि के पर्व पर हम भी सामान्य दृष्टि से परे सत्य को देखने वाली दृष्टि विकसित करने का संकल्प लें। इस प्रकार हम स्वयं तो अज्ञानता से दूर होंगे, साथ ही विश्व कल्याण में भी योगदान दे सकेंगे।
जयपुर, 6 मार्च 2016
