अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस, 25 नवम्बर, 2015

महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकना हम सबका दायित्व है। लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं आज भी समाज में घरेलू हिंसा, बलात्कार और मानसिक प्रताड़ना की शिकार होती हैं। इसीलिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के निवारण के लिए 25 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा निवारण दिवस मनाने का निर्णय लिया।

भ्रूण हत्या जैसा शर्मनाक कलंक आज दुनिया में महिलाओं के दमन का प्रमुख कारण बन रहा है। इसकी रोकथाम हमारे लिए कड़ी चुनौती है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर तभी रोक लगाई जा सकती है जब हमारी मानसिकता में सकारात्मक बदलाव आए और सभी कानूनों का सख्ती से पालन किया जाए।