मुख्यमंत्री अचानक पहुंची वन विहार अभयारण्य क्षेत्र

धौलपुर, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे शुक्रवार को धौलपुर से बाड़ी जाते समय आठ मील से अचानक रास्ता बदलकर वन विहार अभयारण्य पहुंच गई। पुलिस, एम्बुलेंस, अन्य विभागों के अधिकारियों को पता ही नहीं चला और वे सीधे बाड़ी पहुंच गये।

वन विहार क्षेत्र में श्रीमती राजे ने वन विहार कोठी से अभयारण्य क्षेत्र के विहंगम दृष्य तथा ताल तबली (तालाब) के मनोरम नजारे को निहारा तथा इस अभयारण्य क्षेत्र में वन्य जीवों की स्थिति एवं उनके संरक्षण के बारे में जानकारी ली।

उन्हें बताया गया कि इस क्षेत्र में चिंकारा, भालू, जरख, गीदड़ आदि वन्यजीव हैं। मुख्यमंत्री ने अति. मुख्य सचिव वन श्री ओ.पी. मीणा, प्रमुख शासन सचिव खान श्री मुकेष शर्मा तथा जिला कलक्टर श्री कुमार पाल गौतम से अभयारण्य क्षेत्र के विकास एवं वन्य जीवों के संरक्षण के बारे में चर्चा कर आवष्यक निर्देष दिए।