मुख्यमंत्री के आवास पर एक घंटे बिजली बंद रही

अर्थ आवर

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के सिविल लाईन्स स्थित आवास पर ’अर्थ आवर’ के तहत पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को एक घंटे तक बत्तियां बंद रखी गईं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि अर्थ आवर जैसे अभियानों से आमजन में जागरूकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता भी बढ़ती है। ऊर्जा बचत व पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में सभी समुदायों का सहयोग जरूरी है।

मुख्यमंत्री निवास पर स्थित विभिन्न कार्यालयों में भी 8.30 से 9.30 बजे तक लाईटें बंद रखी र्गइं। निवास पर उपस्थित कर्मचारियों ने इस दौरान अपने आवश्यक कार्य मोमबत्ती की रोशनी में निपटाए।

जयपुर, 19 मार्च 2016