मुख्यमंत्री की श्री ए.बी. बर्धन के निधन पर संवेदना
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री ए.बी.बर्धन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्रीमती राजे ने कहा कि श्री बर्धन वामपंथी राजनीति के महत्त्वपूर्ण स्तम्भ थे। श्रमिक आन्दोलनों के माध्यम से श्रमिकों की स्थिति में सुधार की दिशा में किये गये उनके प्रयासों को सदैव याद रखा जायेगा। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
जयपुर, 2 जनवरी 2016
