मुख्यमंत्री की डाॅ. ललित किशोर चतुर्वेदी के निधन पर संवेदना
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने पूर्व मंत्री डाॅ. ललित किशोर चतुर्वेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में डाॅ. चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
जयपुर, 5 अप्रेल 2015
