मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री रघुवीर सिंह कौशल के निधन पर शोक जताया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने पूर्व मंत्री एवं सांसद श्री रघुवीर सिंह कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती राजे ने कहा कि वे मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए दी गई सेवाओं के लिए स्वर्गीय कौशल को सदा याद किया जाएगा। वे हाड़ौती के साथ-साथ पूरे प्रदेश के जनप्रिय नेता थे।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जयपुर, 24 अगस्त 2015