मुख्यमंत्री ने दूसरे दिन भी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को दूसरे दिन भी नई दिल्ली के एन.डी.एम.सी. कन्वेंशन हाॅल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में भाग लिया।

बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष श्री लालकृष्ण आडवाणी सहित पार्टी के सभी पदाधिकारीगण, अन्य वरिष्ठ नेता, केन्द्रीय मंत्रीगण, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष भी मौजूद थे।

राजस्थान से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी, गृह मंत्री श्री गुलाब चंद कटारिया, सांसद श्री दुष्यंत सिंह, श्री भूपेन्द्र यादव, श्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व सांसद श्री ओम माथुर ने भी बैठक में भाग लिया।

नई दिल्ली/जयपुर, 20 मार्च 2016