मुख्यमंत्री से मिले प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं, संगठन पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

श्रीमती राजे ने विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आये भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारियों से उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक व राजनीतिक फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर फीड बैक लिया तथा क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। श्रीमती राजे से प्रदेश के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की।

जयपुर, 29 मई 2015

_DSC2534