महिला मोर्चा ने राजमाता श्रीमती विजयराजे सिन्धिया की पुण्यतिथि मनाई

जयपुर 25 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजमाता श्रीमती विजयराजे सिन्धिया जी के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई।

सुमन शर्मा ने बताया कि राजनीति में महिलाओं को आगे लाने में राजमाता श्रीमती विजयराजे सिंधिया का बहुत बड़ा योगदान था। माननीया राजमाता जी राजपथ से निकलकर लोकपथ में आने वाली पहली महिला थी। माननीया राजमाता जी की सोच के कारण ही महिला मोर्चा का गठन हुआ और सदैव महिला मोर्चा उनके आदर्शों को लेकर आगे बढ़ा है।

राजमाता जी ने सदैव महिलओं के लिये आदर्श रही है। उन्होंने अपने जीवन में सादगी से स्नेह को बड़ा महत्व दिया। सामान्य से सामान्य महिला से भी बड़े मातृत्व के साथ मिलती थी। आप उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प महिला मोर्चा ने लिया और सदैव उनको अपना प्रेरणास्त्रोत मानती रहंेगी, माननीय राजमाता जी को कोटि-कोटि नमन।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा, सुनिता शेखावत, वीना स्वामी, ममता शर्मा, सुषमा राठौड़, नीलम पारीक, मंजु शर्मा, सुनीता शर्मा, सुनिता अग्रवाल आदि महिलाऐं उपस्थित रही।