कुछ चैनल्स इस प्रकार की झूठी खबरें चला रहे हैं

कुछ इलेक्ट्राॅनिक चैनल्स लगातार सत्य से परे खबरें चला रहे है। ऐसी खबरें चला रहे है जो बिल्कुल तथ्यहीन है। कृपया कोई भी खबर चलाने से पूर्व उसकी पुष्टि या जांच अवश्य कर लें। मुख्यमंत्री जी की छवि खराब कर उन्हें राजनैतिक नुकसान पहुंचाने के उद्श्य से चलाई जा रही असत्य खबरों तथा अफवाहों के आधार पर खबरें नहीं चलाए।

कुछ चैनल्स इस प्रकार की झूठी खबरें चला रहे हैं-

  • वसुन्धरा के पक्ष में 110 विधायक सामने आये।
  • वसुन्धरा से इस्तीफा मांगा, वसुन्धरा की दो टूक, कहा नहीं दूंगी इस्तीफा।
  • अगर मुझे हटाया, तो पार्टी की मुश्किले बढ़ सकती है: वसुन्धरा
  • वसुन्धरा को हटाने पर बटेगी बीजेपी।
  • मुख्यमंत्री के निवास पर इकट्ठे हो रहे हैं विधायक और मंत्री।
  • मुख्यमंत्री जा रही हैं दिल्ली।
  • राजेन्द्र राठौड़ जा रहे हैं दिल्ली।

इस प्रकार की कई खबरें चल रही है, जो असत्य है। इनमें कतई सच्चाई नहीं है। कोई भी खबर चलाने या प्रकाशित करने से पूर्व उसकी सच्चाई जांच लें। उसकी पुष्टि कर लें।
सहयोग के लिए धन्यवाद।

महेन्द्र भारद्वाज
मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री