मुख्यमंत्री ने किसानों के जज्बे को किया सलाम पुरस्कृत किसान महिला को गले लगाकर दी बधाई

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कृषि कर्मण अवार्ड समारोह म­ प्रधानमंत्री श्री नर­द्र मोदी द्वारा सम्मानित राज्य के दो प्रगतिशील किसानों सहित राज्य के सभी किसानों के जज्बे को सलाम किया है और उन्ह­ राजस्थान को कृषि कर्मण अवार्ड दिलवाने के लिए बधाई दी है।

विशेषकर सवाई माधोपुर के बामनवास तहसील के गोठ गांव से समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने आई 80 वर्षीया वृद्ध महिला किसान श्रीमती रामप्यारी की हौसला अफजाई करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मान पूर्वक गले लगाकर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने दोनों पुरस्कृत किसानों से उनकी खेती के उन्नत तरीकों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आज इन्हीं किसानों की मेहनत के काराण राज्य को यह गौरव हासिल हुआ है।

कृषि मंत्री श्री प्रभुलाल सैनी ने मुख्यमंत्री को दोनों किसानों की खेती की खूबियों की जानकारी दी। इस मौके पर राज्य की प्रमुख कृषि सचिव श्रीमती नीलकमल दरबारी, पशुपालन सचिव श्री कुंजीलाल मीना, कृषि आयुक्त श्री नीरज केे पवन और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे।

नई दिल्ली/जयपुर, 19 मार्च 2016