मुख्यमंत्री से मिले भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर, 13 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से उनके धौलपुर स्थित निवास पर भाजपा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी ने मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीमती राजे ने मिठाई खिलाकर और गुलदस्ता देकर उनका अभिनन्दन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और परनामी के बीच लोकसभा चुनाव, सरकार आपके द्वार और संगठन को लेकर लम्बी चर्चा हुई।