मुख्यमंत्री ने पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री मिलाप चन्द जैन के निधन पर शोक जताया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने पूर्व लोकायुक्त एवं दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री मिलाप चन्द जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्रीमती राजे ने कहा कि स्वर्गीय जैन ने लोकायुक्त पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के मामलों की प्रभावी एवं निष्पक्ष जांच करते हुए अपनी कार्यशैली की अमिट छाप छोड़ी। दिल्ली उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश पद पर रहते हुए उन्होंने न्यायिक शुचिता के नए मानदण्ड स्थापित किए। समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जयपुर, 29 अप्रेल 2015