मुख्यमंत्री से मिले सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री शिवजीराम जाट ने अपने कर्मचारी साथियों के साथ मुलाकात की। उनके साथ सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री महेश व्यास भी थे।

श्रीमती राजे ने श्री जाट को कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्य करने की सलाह दी और कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हित में सदैव तत्पर है।

जयपुर, 14 सितम्बर 2015