मुख्यमंत्री ने किया भाजपा के महासम्पर्क अभियान 2015 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा के महासम्पर्क अभियान 2015 का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने मोबाइल से मिस काॅल देकर अपनी सदस्यता भी सुनिश्चित की।

श्रीमती राजे ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महासम्पर्क अभियान 2015 की पुस्तिका का भी विमोचन किया।

इससे पहले महासम्पर्क अभियान के राजस्थान प्रभारी श्री चुन्नीलाल गरासिया ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी, उच्च शिक्षा मंत्री श्री कालीचरण सराफ, नगरीय विकास मंत्री श्री राजपाल सिंह शेखावत, महापौर श्री निर्मल नाहटा, सांसद श्री नारायण पंचारिया, श्री रामचरण बोहरा, विधायक श्री नरपत सिंह राजवी, श्री सुरेन्द्र पारीक सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जयपुर, 03 जून 2015