मुख्यमंत्री की पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डाॅ. कलाम के निधन पर संवेदना

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने पूर्व राष्ट्रपति “भारत रत्न” डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती राजे ने कहा कि श्री कलाम भारत माता के सच्चे सपूत और एक कर्मयोगी नागरिक थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त कड़ी मेहनत, लगन और उत्साह के साथ देश की सेवा की। वे लाखों बच्चों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी रहे। उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध और शोकाकुल है।

भारत के मिसाइल तथा परमाणु कार्यक्रम मेें स्वर्गीय कलाम की भूमिका को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योगदान के लिए राष्ट्र उनका सदा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक वैज्ञानिक, मिसाइल मैन और राजनेता के रूप में आधुनिक भारत के निर्माण में स्वर्गीय कलाम को हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जयपुर, 27 जुलाई 2015

demise-apjak-27-july-2015