सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा करें

विश्व पर्यावरण दिवस

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर प्रदेशवासियों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति सदैव सचेत एवं समर्पित रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश में अधिकाधिक वृक्षारोपण करें।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासी एक-दूसरे को संदेश भेजकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि सीमित प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग ही हमें सुखद एवं सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवेदनशील है, लेकिन यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें सरकार के साथ आमजन को भी अपना योगदान देना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान पीढ़ी द्वारा भावी पीढ़ी को दिया जाने वाला अमूल्य तोहफा है।

जयपुर, 4 जून 2016

world-environment-day05062016