मुख्यमंत्री की डॉक्टर्स डे पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने डॉक्टर्स-डे (1 जुलाई) के अवसर पर प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि डॉक्टर लोगों के स्वास्थ्य की भलाई के लिए जो काम करते हैं, वह एक महान कर्तव्य का निर्वहन है। भौतिकता के इस दौर में डॉक्टरों को भी आमजन में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखनी चाहिए क्योंकि डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार आया है। हमारे यहां की बेहतरीन चिकित्सा व्यवस्था के चलते अन्य जगहों से मरीज राजस्थान में आ रहे हैं। राज्य के डॉक्टरों ने कड़ी मेहनत से चिकित्सा क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन किया है।

जयपुर, 30 जून 2018