रूपमुनि जी महाराज की समाधि पर मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र चढ़ाए

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने जैन संत रूपमुनि महाराज के समाधि स्थल पर ढोक लगाई और चंदन का पुष्पचक्र चढाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूपमुनि जी महाराज 36 की 36 कौमों को साथ लेकर चलते थे। उनका जाना पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इसके बाद श्रीमती राजे जैन संत मिश्रीमल जी महाराज की समाधि को भी नमन किया।

लेबोरेट्री ऑन दी व्हील का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने इससे पहले मरूधर केसरी पावन धाम स्थित मुक्ता मिश्री अस्पताल का अवलोकन किया और वहां लेबोरेट्री ऑन दी व्हील का फीता काटकर उद्घाटन किया। पावन धाम की यह ‘लेबोरेट्री ऑन दी व्हील‘ गांव-गांव जाकर लोगों की निःशुल्क जांच करेगी।

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री सुरेन्द्र गोयल एवं जयपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुधीर भण्डारी भी मौजूद थे।

जैतारण/जयपुर, 29 अगस्त 2018