मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण किया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

श्रीमती राजे ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी, सांसद श्री रामचरण बोहरा, महापौर श्री अशोक लाहोटी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

जयपुर, 15 अगस्त 2017