Indian Navy Day 4th December

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने नौसेना दिवस (4 दिसम्बर) पर देश के सभी नौसैनिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय नौसेना के जांबाज मुस्तैदी से विशाल सागर के बीच अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए निरन्तर देश सेवा में जुटे रहते हैं। नौसेना आपदा के समय में राहत एवं बचाव कार्यों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौसेना दिवस के अवसर पर हम इन नौसैनिकों की निष्ठा, संकल्प और देशप्रेम के जज्बे को सलाम करते हैं। नई पीढ़ी को इन जांबाजों से अनुशासन एवं लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गहरी एकाग्रता रखते हुए देश की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।

जयपुर, 4 दिसम्बर 2017