मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति की विभिन्न रूपों में पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा भी इसी का एक रूप है। प्रकृति और पर्यावरण से जुड़े इस पर्व पर आइये हम सभी को गौमाता की सेवा और संरक्षण का संकल्प लें। हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि गायों को आवारा ना छोड़ें, उनकी पूरी देखभाल करें।