वंशावलियों के संरक्षण कार्य को आगे बढ़ाएं

वंशावली लेखक समाज ने व्यक्त किया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से सोमवार को वंशावली लेखक समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की तथा राजस्थान वंशावली संरक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी के गठन और श्री महेन्द्र सिंह राव ‘बोराज‘ को इसका चेयरमैन नियुक्त करने पर श्रीमती राजे का आभार व्यक्त किया।

श्रीमती राजे ने नवनियुक्त चेयरमैन श्री महेन्द्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में वंशावलियों के संरक्षण के काम को नए उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं।

प्रदेश के विभिन्न भागों से आए वंशावली लेखक समाज के श्री परमेश्वर ब्रह्मभट्ट, श्री सागर सिंह कुडली, श्री उदयसिंह आसलपुर, श्री कैलाश फागी, श्री रणवीर सिंह मालपुरा, श्री लोकेन्द्र सिंह, श्री महावीर सिंह आदि ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वंशावलियों के संरक्षण तथा संवर्द्धन के लिए पहली बार किसी सरकार ने ऐसा अभिनव निर्णय किया है। इससे राव, बड़वा, जागा, भाट, ब्रह्मभट्ट सहित वंशावली लेखन से जुड़े समस्त समाज में खुशी की लहर है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने श्रीमती राजे का चुनरी ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

जयपुर, 30 अक्टूबर 2017