मुख्यमंत्री ने श्री रूपमुनि महाराज के महाप्रयाण पर दुःख जताया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने लोकप्रिय जैन संत रूपमुनि जी महाराज के महाप्रयाण पर दुःख जताया है।

श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्रद्धेय रूपमुनि जी महाराज ने भगवान महावीर के सत्य और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कई अस्पतालों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया। सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने में अग्रणी भूमिका निभाने के कारण उन्हें न केवल जैन समाज बल्कि सम्पूर्ण समाज में अपार श्रद्धा भाव के साथ देखा जाता है। गोसेवा के प्रति उनकी निष्ठा दूसरों के लिए अनुकरणीय है। उनके महाप्रयाण से समाज ने एक ओजस्वी संत खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से श्री रूपमुनि जी महाराज की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त श्रद्धालुओं को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

जयपुर, 19 अगस्त 2018