मुख्यमंत्री की मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर संवेदना

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि 1965 की लड़ाई के नायक रहे मार्शल अर्जन िंसंह को देश के लिए दी गई उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जायेगा। उनका व्यक्तित्व आगे आने वाली कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जयपुर, 16 सितम्बर 2017