मुख्यमंत्री ने संगरिया विधानसभा क्षेत्र की विकास पुस्तिका का विमोचन किया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विधायक श्री कृष्ण कड़वा द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र संगरिया (हनुमानगढ़) में करवाए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका ‘विकास दर्शन’ का विमोचन किया। इस पुस्तिका में श्री कड़वा के प्रयासों से 2 साल में संगरिया क्षेत्र में हुए सर्वांगीण विकास तथा राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ ही अपने क्षेत्र की उपलब्धियां प्रकाशित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों एवं नवाचारों को वहां की जनता तक पहुंचाने में यह पुस्तिका काफी उपयोगी सिद्ध होगी।

इस पुस्तिका में संगरिया विधानसभा क्षेत्र के सतत् विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पानी, चिकित्सा, कृषि, उद्योग आदि क्षेत्रों में हुए कार्यों के बारे में जानकारी संकलित की गई है। पुस्तिका में रंगीन चित्रों के माध्यम से समग्र विकास को दर्शाया गया है।

इस अवसर पर विधायक श्री अशोक परनामी भी उपस्थित थे।

जयपुर, 5 अगस्त 2016