मुख्यमंत्री ने ‘जनकल्याणकारी योजनाएं’ पुस्तक का विमोचन किया

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधायक श्री प्रताप सिंह सिंघवी द्वारा प्रकाशित ‘भारत सरकार तथा राजस्थान सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। श्री दीप प्रकाश माथुर द्वारा लिखित इस पुस्तक में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं छबड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख विकास कार्यां की जानकारी दी गई है।

श्रीमती राजे ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की जनता को जानकारी देने में यह पुस्तक काफी सहायक सिद्ध होगी।

जयपुर, 21 जुलाई 2018