मुख्यमंत्री अभी भी पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे अभी भी पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हैं। चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। मुख्यमंत्री अभी धौलपुर प्रवास पर हैं।

श्रीमती राजे को चिकनगुनिया होने के बाद अभी भी उनके कंधे में दर्द और हल्का बुखार है। पूरी तरह स्वस्थ नहीं होने के बावजूद कार्य करने के कारण उनके कंधे में दर्द बढ़ गया। उनके निजी चिकित्सक डॉ. सुधीर भण्डारी ने उन्हें सात दिन और आराम की सलाह दी है।

धौलपुर/जयपुर, 28 अक्टूबर 2016