प्रो. जाट किसान आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

राज्य सरकार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और लोकसभा सदस्य प्रो. सांवरलाल जाट को राज्य किसान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रो. जाट ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का आभार जताया है।

शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार प्रो. जाट की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। अजमेर से लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रो. जाट इससे पूर्व केन्द्र सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री तथा राज्य सरकार में भी विभिन्न विभागों के मंत्री रहे हैं।

जयपुर, 21 अक्टूबर 2016