Month: Sunday April 16th, 2017
धौलपुर उपचुनाव की जीत भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी छाई रही
धौलपुर उपचुनाव की जीत शनिवार से भुबनेश्वर में शुरू हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी छाई रही। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे को देशभर में हुए उपचुनाव में धौलपुर सीट पर सर्वाधिक मत प्रतिशत से हुई भाजपा की रिकॉर्ड जीत के लिए बधाई… Read more
मुख्यमंत्री ने पुरी में किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने ओडिशा के पुरी में प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन किए। श्रीमती राजे ने ग्यारहवीं शताब्दी से भी प्राचीन इस मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश में तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्रीमती राजे को उनके पैतृक पंडित श्री… Read more
जन-जन तक पहुंचायेंगे बाबा साहब का जीवन दर्शन
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर के गौरवशाली इतिहास, उनके जीवन दर्शन और सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। इसके लिए जयपुर के मूण्डला ग्राम स्थित अम्बेडकर पीठ को विश्वस्तरीय शोध केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पीठ का योजनाबद्ध… Read more
A tribute to Dr. B.R. Ambedkar on his birth anniversary
The memory of peerless Dr. B.R Ambedkar lingers in our hearts and continues to inspire us. The concept of ‘Sabka Saath Sabka Vikas’, ‘Sabka Saath’ will attain concrete form through Dr. Bhimrao Ambedkar’s principles. Baba Saheb’s theories are a source of enlightenment, harmony and peace across the world.
मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के शुक्रवार को धौलपुर से जयपुर पहुंचने पर मंत्री परिषद सदस्य तथा जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। श्रीमती राजे विधानसभा उपचुनाव में धौलपुर में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमती शोभारानी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जयपुर पहुंची थीं। श्रीमती राजे एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से… Read more
मुख्यमंत्री ने श्रीनाथजी के दर्शन किए
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को राजसमन्द जिले के नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए और देश-प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्रीमती राजे प्रातः धौलपुर से रवाना होकर नाथद्वारा पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रीनाथजी मन्दिर में राजभोग झाँकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रभु श्री लालन के दर्शन भी किए।… Read more
मुख्यमंत्री ने हवलदार सांवरमल भामूं की शहादत पर संवेदना जताई
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के खीजवाली इलाके में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में जयपुर जिले के फुलेरा तहसील के तिबारियां गांव निवासी हवलदार सांवरमल भामूं के शहीद होने पर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि शहीद सांवरमल भामूं ने देश के लिए शहादत देकर… Read more
मुख्यमंत्री की डॉ. अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा है कि विधिवेत्ता एवं भारतरत्न डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ चेतना जगाने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने सामाजिक न्याय को… Read more
भाजपा की सबसे बड़ी जीत धौलपुर में देश में सर्वाधिक मत प्रतिशत शोभारानी को
राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के गृह क्षेत्र धौलपुर से भाजपा की शोभारानी कुशवाह देशभर में हुए उपचुनाव में सर्वाधिक मत प्रतिशत के साथ विजयी हुई हैं। 8 राज्यों की 10 सीटों में से जो 5 सीटें भाजपा ने जीती हैं उनमें भी सबसे बड़ी जीत धौलपुर की ही है। यहां भाजपा प्रत्याशी श्रीमती… Read more
धौलपुर की जीत आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों का संकेत
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने धौलपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा है कि यह जीत राज्य सरकार के तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों और सुशासन की जीत है। यह धौलपुर की जनता के विश्वास और भाजपा कार्यकताओं एवं पार्टी… Read more
राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत वृद्धि
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की पहल पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनरों की महंगाई राहत दर में 4 प्रतिशत की वृद्धि की है। महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत दर में यह वृद्धि 1 जनवरी, 2017 से लागू होगी। इस वृद्धि से लगभग 8 लाख कर्मचारी एवं 3.5 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।… Read more
उम्मीदों और खुशहाली का प्रतीक है वैशाखी
मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने प्रदेशवासियों को वैशाखी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि इसी दिन गुरू गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की नींव रखकर लोगों को नेकी की राह पर चलने का संदेश दिया था। यह पर्व खरीफ की फसल… Read more
सामाजिक सरोकारों के पैरोकार के रूप में याद किये जायेंगे श्री अग्रवाल
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन श्री रमेश चन्द्र अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि मिलनसार व्यक्तित्व एवं सकारात्मक सोच के धनी श्री अग्रवाल ने देशभर में सकारात्मक एवं सार्थक पत्रकारिता के नये प्रतिमान स्थापित किये। श्री अग्रवाल ने अपने कुशल… Read more