जल स्वावलम्बन अभियान के लिए मुख्यमंत्री को 1.51 लाख का चेक भेंट

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे को सोमवार को उनके राजकीय निवास पर राष्ट्रीय नाई महासभा के अध्यक्ष श्री सुनील गहलोत ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के लिए एक लाख 51 हजार रूपये का चेक भेंट किया।

श्रीमती राजे ने कहा कि प्रदेश को जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने यह अभियान चलाया है। उन्होंने अभियान में सहयोग के लिए श्री गहलोत को साधुवाद दिया।

जयपुर, 8 फरवरी 2016