राजे ने अपने नेतृत्व में राजस्थान को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया – प्रधानमंत्री

पीएम ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि श्रीमती राजे ने अपने नेतृत्व में राजस्थान को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बधाई दी है और श्रीमती राजे के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने भी अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की है।

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री एम. वैकय्या नायडू, रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु, लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री श्री कलराज मिश्र, छत्तिसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री पीयूष गोयल, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्ढा, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव प्रताप रूडी, श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कैप्टन अभिमन्यु सिंह, श्री गिरिराज सिंह, सांसद श्री भूपेन्द्र यादव एवं श्री विजय गोयल सहित कई प्रबुद्धजन, उद्यमियों एवं गणमान्यजन ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

जयपुर, 8 मार्च 2016