फिर बनेगी देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार

कार्यकर्ताओं ने कस ली कमर

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि 2018 के विधानसभा चुनाव तथा 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलेगा और देश और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि वे हर जिले में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगी, क्योंकि कार्यकर्ता ही हमारी आंख, नाक और कान हैं। यही वो कार्यकर्ता है जो हमें यहां तक पहुंचाता है। इसलिए अब ’आपका जिला-आपकी सरकार’ कार्यक्रम के तहत वे जिलों में सबसे पहले कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से उनके हालचाल पूछेंगी तथा जिले में कहां क्या हो रहा है और क्या करने की आवश्यकता है इस बारे में उनसे बातचीत करेंगी।

मुख्यमंत्री भीलवाड़ा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्बोधित कर रही थीं। इस बैठक में भाजपा के सांसद, विधायक, प्रधान, नगर निकायों के अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, सभी मोर्चाें के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पूरे प्रदेश में लगेंगे मण्डल प्रशिक्षण शिविर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता, आम जन और सरकार के बीच सेतु का काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को यह जानकारी हो इसके लिए शीघ्र ही पूरे प्रदेश में मण्डल प्रशिक्षण शिविर लगाए जायेंगे।

सीएम ने सबको नाम से पुकारा

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के परिचय की बात आई तो श्रीमती राजे ने कहा मैं करीब-करीब सभी कार्यकर्ताओं को जानती हूं। इसलिये परिचय की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं को उनके नाम से पुकारा तो सब कार्यकर्ता न केवल अचम्भित हुए, बल्कि उन्होंने खुश होकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

मंडलवार लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने भीलवाड़ा जिले के मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने मंडल से संबंधित फीडबैक लिया। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से पूछा कि उनके मंडलों में प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ या नहीं? नियमित बैठकें हुई या नहीं? इसके अलावा मुख्यमंत्री ने संबंधित मंडल क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मोर्चा के अध्यक्षों से भी प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा सांसद, विधायकों और प्रधानों से भी फीडबैक लिया।

कार्यकर्ताओं को महत्व दें

मुख्यमंत्री ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि भाजपा कार्यकर्ताओं का ही संगठन है। इसलिए आप कार्यकर्ताओं को महत्व दें। उनकी राय, उनके सुझाव और उनकी सलाह से काम करें। क्योंकि वही कार्यकर्ता आपको यहां तक पहुंचाता है। सही मायने में कार्यकर्ताओं का मनोबल ही आपकी ताकत है। इसलिये उनका मनोबल बनाए रखें।

उपलब्धियां टिप्स पर याद रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को विरासत में जिस तरह का राजस्थान मिला है, वह किसी से छिपा नहीं है। आर्थिक संकट से जूझ रहे राजस्थान को आगे बढ़ाना कम चुनौतीपूर्ण नहीं था। इसके बावजूद हमारी सरकार ने जो काम किए हैं वह राजस्थान को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हंै। सभी कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य अपने टिप्स पर याद होना चाहिए।

पार्टी फस्र्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए एक ही मंत्र होना चाहिए – पार्टी फस्र्ट। हम एक जुट रहेंगे तो हमारा संगठन मजबूत रहेगा। संगठन मजबूत रहेगा तो हम भी मजबूत रहेंगे। संगठन में ही शक्ति है।

मुख्यमंत्री का जताया सबने आभार

बैठक में भीलवाड़ा जिले के सब कार्यकर्ताओं ने मुक्तकंठ से मुख्यमंत्री द्वारा करवाये गये कार्याें की प्रशंसा की।

बैठक में सांसद श्री सुभाष बहेड़िया, श्री नारायण पंचारिया एवं श्री वी.पी. सिंह, जलदाय मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी, सरकारी मुख्य सचेतक श्री कालू लाल गुर्जर, विधायक श्री विट्ठल शंकर अवस्थी, श्री बालूराम जाट, श्री रामलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री डाॅ. रतन लाल जाट, विधायक कीर्ति कुमारी, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन श्री लक्ष्मी नारायण डाड, जिलाध्यक्ष श्री दामोदर अग्रवाल, नगर परिषद सभापति श्रीमती ललिता समदानी, जिला प्रमुख श्री पीरचन्द सिंघवी, भी मौजूद थे।

भीलवाड़ा, 26 जून 2016