वर्षों पुराना पेट का मर्ज का निशुल्क ठीक हुआ तो ग्यारसी का चेहरा दमका

42 वर्षीय ग्यारसी देवी झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ ब्लॉक के लीखवा गांव की रहने वाली है। ग्यारसी देवी के पति बिहारी लाल जांगीड़ की 2 वर्ष पहले मोत हो चुकी है। कई महिनों से ग्यारसी देवी को पेट दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों को दिखाया तो पता चला कि ग्यारसी देवी अपेण्डेक्स की दिक्कत है जिसका ऑपरेशन कराना होगा। पहले यह दर्द कभी कभी होता था फिर धीरे- धीरे बढ़ने लग गया। अब तो रोज ही पेट का दर्द ग्यारसी देवी को परेशान कर रहा था। ग्यारसी देवी की पुत्री सरोज बताती है कि मुझे पता चला कि राष्ट्रीय खादय सुरक्षा योजना के तहत आने वाले परिवारों को सरकार भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में प्राईवेट हॉस्पिटलों में सभी बीमारियों का ईलाज फ्री में करवाया जा रहा है।

bsby-success-story-gyarsi-devi

सरोज ने यह बात अपनी मां ग्यारसी देवी को बतायी। 28 मार्च 2016 को सरोज ने ढुकिया अस्पताल झुंझुनूं में पहुचंकर यहा स्टाफ से योजना के तहत जानकारी ली। अस्पताल में मिली जानकारी से संतुष्ट होकर सरोज ने अपनी मां को भर्ती करवा दिया। यहां सर्जन डॉ अमित उदयपुरिया ने 29 मार्च 2016 को ग्यारसी देवी का अपेण्डेक्स का सफल ऑपरेशन किया। अब ग्यारसी देवी और उसकी पुत्री सरोज दोनो बहुत खुश है क्योकि पिछले कई महिनों से परेशान हो रही ग्यारसी देवी की बीमारी का ईलाज निजी अस्पताल में निशुल्क हुआ है। पुत्री सरोज बताती है कि यह योजना हमारे जैसे गरीब लोगों के लिय वरदान है।

मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं