मुख्यमंत्री की दीपावली पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे भगवान श्रीराम के महान आदर्शों को अपने जीवन में उतारें एवं रोशनी के इस पर्व पर दीन-दुखियों एवं साधनहीन लोगों के अभावों को दूर करने का संकल्प लें।

जयपुर, 30 अक्टूबर 2016