मुख्यमंत्री की श्री अशोक सिंघल के निधन पर संवेदना
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक श्री अशोक सिंघल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्वर्गीय सिंघल राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित किया। वे एक सच्चे राष्ट्र भक्त और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अशोक सिंघल के निधन से देश ने एक प्रबुद्ध चिंतक और विचारक खो दिया है।
श्रीमती राजे ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।
जयपुर, 17 नवम्बर 2015
