मुख्यमंत्री से मिले पदोन्नत पुलिस अधिकारी

जयपुर, 17 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे से गुरूवार को यहां मुख्यमंत्री निवास पर आरपीएस से आईपीएस के पद पर पदोन्नत 11 पुलिस अधिकारियों ने मुलाकात की। श्रीमती राजे ने सभी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में समर्पित भाव से प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे।