- Vasundhara Raje - https://vasundhararaje.in -

मुख्यमंत्री ने जल अभियान में सहयोग के लिए जताया प्रदेशवासियों का आभार

mukhyamantri jal swavlamban abhiyan scheme

पहले ही दिन मिली करीब 23 करोड़ रूपए की सहयोग राशि

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की अपील पर प्रदेशभर की जनता मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान को सफल बनाने में तन-मन-धन और पूरे उत्साह के साथ जुट गई। श्रीमती राजे इस अभियान को लेकर जितनी गंभीर हैं, उतनी ही गंभीर राज्य की जनता भी नजर आई। कोई श्रम से तो कोई सामग्री से तो कोई धन और कोई मन से हर क्षेत्र में लोगों ने पहले ही दिन से अपना सहयोग देने में कमी नहीं छोड़ी।

राज्य में बुधवार को 3529 गांवों में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की शुरूआत हुई तो लोगों पहले ही दिन करोड़ों की धनराशि देने की घोषणा कर इस अभियान की सफलता को सुनिश्चित कर दिया। झालावाड़ में मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने अभियान का आगाज किया, जहां एक ही दिन में सबसे अधिक करीब 7 करोड़ रूपए की राशि लोगों ने इस अभियान के लिए दी। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में पहले ही दिन 23 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि दान-दाताओं ने अभियान के लिए दी।

धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, समाजसेवियों, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आम जनता खुले दिल से इस अभियान के लिए आगे आई है।

मुख्यमंत्री ने अभियान में सक्रिय भागीदारी और आर्थिक सहयोग देकर सफल बनाने के लिए आगे आई प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि लोग इसी तरह बढ़-चढ़कर सरकार का साथ देंगे तो राजस्थान जल्द ही देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा होगा।

जयपुर, 27 जनवरी 2016