- Vasundhara Raje - https://vasundhararaje.in -

कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी पूंजी, हम पक्ष में और कांग्रेस फिर प्रतिपक्ष में बैठेगी

cm dausa karyakarta meeting Dausa

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। वे ही हमारी आंख, नाक और कान हैं, जो हमें यहां तक पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितना ही भ्रम फैला लें हम फिर से हमारी सरकार के काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत के भरोसे भाजपा की केन्द्र और राज्य में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस फिर से प्रतिपक्ष में बैठेगी। उन्होंने कहा कि वे ’आपका जिला-आपकी सरकार कार्यक्रम’ के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रही हैं और उनके हालचाल पूछ रही हैं।

मुख्यमंत्री रविवार शाम दौसा जिले के होटल उम्मेद लेक पैलेस में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रही थीं। इस बैठक में भाजपा के सांसद, विधायक, प्रधान, नगर निकायों के अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, सभी मोर्चां के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सीएम ने एक-एक कार्यकर्ता से की बात

मुख्यमंत्री ने दिनभर जिले के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण के लंबे कार्यक्रम के बाद भी बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से ना केवल एक-एक कर परिचय लिया बल्कि उनकी बात भी ध्यानपूर्वक सुनी। सभी कार्यकर्ता, श्रीमती राजे की तल्लीनता को देखकर अचम्भित हो गए। उन्होंने खुश होकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

मंडलवार लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने दौसा जिले के मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने मंडल से संबंधित फीडबैक लिया। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से पूछा कि उनके मंडलों में प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का आयोजन हुआ या नहीं? नियमित बैठकें हुई या नहीं? इसके अलावा मुख्यमंत्री ने संबंधित मंडल क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने मोर्चा के अध्यक्षों से भी प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा सांसद, विधायकों और प्रधानों से भी फीडबैक लिया।

कार्यकर्ताओं को महत्व दें

मुख्यमंत्री ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि भाजपा कार्यकर्ताओं का ही संगठन है। इसलिए आप कार्यकर्ताओं को महत्व दें। उनकी राय, उनके सुझाव और उनकी सलाह से काम करें। क्योंकि वही कार्यकर्ता आपको यहां तक पहुंचाता है। सही मायने में कार्यकर्ताओं का मनोबल ही आपकी ताकत है। इसलिये उनका मनोबल बनाए रखें।

उपलब्धियां टिप्स पर याद रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आर्थिक संकट से जूझ रहे राजस्थान को आगे बढ़ाने की चुनौती को सफलतापूर्वक स्वीकार किया है। हमारी सरकार ने जो काम किए हैं वह राजस्थान को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सभी कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य अपने टिप्स पर याद होना चाहिए।

मुख्यमंत्री का जताया सबने आभार

बैठक में दौसा जिले के सब कार्यकर्ताओं ने मुक्तकंठ से मुख्यमंत्री द्वारा करवाये गये कार्यां की प्रशंसा की। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शहारा ने मुख्यमंत्री श्रीमती राजे तथा प्रभारी मंत्री श्री अरुण चतुर्वेदी का स्वागत किया।

बैठक में जिले के प्रभारी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरुण चतुर्वेदी़, सांसद श्री रामकुमार वर्मा, विधायक श्री मोहनलाल गुप्ता, श्री शंकरलाल शर्मा, श्री ओमप्रकाश हुडला, श्रीमती अलका सिंह गुर्जर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

जयपुर/दौसा, 18 सितम्बर 2016

«आपका जिला आपकी सरकार [1]