- Vasundhara Raje - http://vasundhararaje.in -

प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं। देवी दुर्गा के नौ रूप हमें स्त्री शक्ति के महत्व से परिचित कराते है। देवी दुर्गा ने राक्षसी वृत्तियों का संहार कर भक्ति, शक्ति और समृद्धि की त्रिवेणी स्थापित की थी।

आज के युग मे स्त्री शक्ति के साथ समाज की समृद्धि जुड़ी है। आवश्यकता इस बात की है कि हम महिला सशक्तीकरण के माध्यम से विकास को नए आयाम दें और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर आधी आबादी को सही अर्थों में प्रतिष्ठापित करें। यह भी जरूरी है कि हम महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की पूरी तरह रोकथाम करें और उन्हें सच्चे अर्थों में सम्मान दें।

जयपुर, 21 मार्च 2015