- वसुन्धरा राजे - http://vasundhararaje.in/hi -

सरकार आपके द्वार: करौली

1. मण्डरायल के पास चम्बल नदी पर पुल बनाया जायेगा। इस कार्य के लिये राज्य सरकार एन.ओ.सी. शीघ्र जारी करेगी। (सा. नि. विभाग)

2. कैला देवी मन्दिर ट्रस्ट द्वारा संचालित है। ट्रस्ट द्वारा मन्दिर के सौन्दर्यकरण के संदर्भ में 6 से 8 करोड़ रुपये धर्मषाला के जीर्णोद्धार, मेला मैदान में बसों एवं कारों के लिये पार्किंग के निर्माण एवं सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण हेतु व्यय पी.पी.पी. के तहत किया जाना प्रस्तावित है। (देवस्थान विभाग)

3. राज्य सरकार द्वारा कैलादेवी से करौली की ओर जाने वाली सड़क जिसकी लम्बाई 22 कि.मी. है पर पैदल पथ का निर्माण किया जा सकता है। साथ ही 2 करोड़ रुपये व्यय कर 4 कि.मी. लम्बाई का बाईपास निर्मित किया जा सकता है। कालीसिंध पर बने हुए पुल को दो लेन से चार लेन किये जाने पर 4 करोड़ रुपये व्यय होना सम्भावित है। (देवस्थान विभाग)
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा उक्त दोनों कार्यों का मास्टर प्लान के तहत निर्माण किया जायेगा।

4. हिण्डौन में पेयजल परियोजना पर 55 करोड़ रुपये व्यय होना सम्भावित है जिसके तहत उक्त कार्य को भी पूर्ण करवाया जायेगा। (जन स्वा. अभि. विभाग)

5. चम्बल से पानी लाकर सवाईमाधोपुर, करौली, गंगापुर एवं नादौती की पेयजल समस्या का निदान किया जायेगा। (जन स्वा. अभि. विभाग)

6. टोडाभीम में बालाजी घाटी का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। (वन एवं पर्यावरण विभाग)

फोटो गैलरी