- वसुन्धरा राजे - http://vasundhararaje.in/hi -

राष्ट्रीय कानून दिवस, 26 नवम्बर, 2015

नेशनल लाॅ-डे 1949 में संविधान सभा द्वारा संविधान का ड्राफ्ट तैयार करने की सालगिरह के तौर पर मनाया जाता है। मूलतः यह देश के संविधान के महत्त्वपूर्ण सिद्धांतों को पहचान देने और संविधान सभा के प्रख्यात सदस्यों को सम्मान प्रदान करने की दृष्टि से आरम्भ किया गया था।

आज के परिप्रेक्ष्य में कानूनों की पालना करना सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। देश में शांति और व्यवस्था कायम रहे इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को न्यायपालिका की स्वतंत्रता और कानूनी पेशे का सम्मान करना चाहिए।