- वसुन्धरा राजे - http://vasundhararaje.in/hi -

अजमेर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत

Chief Minister Vasundhara Raje welcomed on arrival at Ajmer

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का शनिवार को अजमेर-किशनगढ़ हाईवे के पास स्थित हैलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वागत किया।

संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत, विधायक श्रीमती सुशील कंवर पलाडा ने बुके भेंट कर मुख्यमंत्री की अगवानी की। श्रीमती राजे को हैलीपेड पर गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती मालिनी अग्रवाल, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी, अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त गेरा, पुलिस अधीक्षक डाॅ. नितिनदीप बलग्गन आदि अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री आमजन से हुई रूबरू

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे हैलीपेड से निकलते समय आमजन से भी रूबरू हुईं। इस मौके पर महिलाओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनन्दन किया। पुष्कर नगरपालिका के अध्यक्ष श्री कमल पाठक ने मुख्यमंत्री को चुनरी ओढ़ाई।

जयपुर/अजमेर, 6 फरवरी 2016