- वसुन्धरा राजे - http://vasundhararaje.in/hi -

मुख्यमंत्री त्रिपुरा सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे शुक्रवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री श्री बिप्लब कुमार देब के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने श्री देब को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्रीमती राजे शुक्रवार को प्रातः झुन्झुनूं से रवाना होकर त्रिपुरा के अगरतला पहुंचीं और यहां असम राइफल्स ग्राउण्ड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर सांसद श्री दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद त्रिपुरा के उदयपुर जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अगरतला/जयपुर, 9 मार्च 2018