- वसुन्धरा राजे - http://vasundhararaje.in/hi -

मुख्यमंत्री सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचीं

Vasundhara Raje Russia visit

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे गुरुवार को अपराह्न बाद सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचीं। भारतीय काउंसल जनरल श्री अरुण कुमार शर्मा ने उनकी अगवानी की। श्रीमती राजे के साथ मुख्यमंत्री सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री सीएस राजन, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री अरिजित बनर्जी भी रूस की यात्रा पर गये हैं।

अपने दो दिवसीय सेंट पीटर्सबर्ग प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कला एवं धरोहर संरक्षण जैसे विषयों पर वहां के विशेषज्ञों के साथ चर्चा करेंगी। श्रीमती राजे रूस के प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगी। वे वहां उद्योग एवं निवेश में साझेदारी के संदर्भ में भी उद्यमियों से चर्चा करेंगी।

सेंट पीटर्सबर्ग रूस एवं दुनिया के सुन्दरतम शहरों में शामिल होने के साथ ही यह रूसी साम्राज्य की राजधानी भी रहा है। यहां के अद्वितीय वास्तुकला से सजे 36 भवन और 4 हजार स्मारक संयुक्त रूप से यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल हैं। यह शहर रूस की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी पहचाना जाता है। सेंट पीटर्सबर्ग में 221 संग्रहालय, दो हजार पुस्तकालय, 80 से अधिक रंगमंच, 100 कन्सर्ट आॅर्गेनाइजर्स, 45 कला दीर्घाएं, 62 सिनेमा हाॅल सहित अन्य 80 सांस्कृतिक संस्थाएं हैं। सेंट पीटर्सबर्ग शहर में प्रतिवर्ष करीब 100 मेलों का आयोजन किया जाता है। साथ ही कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

सेंट पीटर्सबर्ग/जयपुर, 8 जुलाई 2016

मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं [1]