- Vasundhara Raje - http://vasundhararaje.in -

भाजपा की सबसे बड़ी जीत धौलपुर में देश में सर्वाधिक मत प्रतिशत शोभारानी को

Vasundhara Raje - Singapore

राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के गृह क्षेत्र धौलपुर से भाजपा की शोभारानी कुशवाह देशभर में हुए उपचुनाव में सर्वाधिक मत प्रतिशत के साथ विजयी हुई हैं। 8 राज्यों की 10 सीटों में से जो 5 सीटें भाजपा ने जीती हैं उनमें भी सबसे बड़ी जीत धौलपुर की ही है। यहां भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शोभारानी कुशवाह 38 हजार 6 सौ 73 मतों के अंतर से जीती हैं। भाजपा को मिली सीटों में जीत का यह सबसे बड़ा अंतर है।

इसी तरह इस चुनाव में इस सीट पर अब तक के सभी विधानसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा की श्रीमती कुशवाह को सर्वाधिक 91 हजार 548 मत मिले हैं, जो एक रिकॉर्ड है। श्रीमती कुशवाह ने धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक हुए सभी चुनाव में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने का भी रिकॉर्ड बनाया है।

धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शोभारानी कुशवाह ने 38 हजार 673 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। यह इन उपचुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी जीत है। हिमाचल प्रदेश में भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अनिल धीमान 8 हजार 290, मध्यप्रदेश में बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से शिवनारायण सिंह (लल्लू भईया) 25 हजार 476, दिल्ली में राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से मनजिन्दर सिंह सिरसा 14 हजार 652 और असम में धेमाजी क्षेत्र से भाजपा के रानोज पेगू 9 हजार 285 मतों के अंतर से विजयी हुए हैं।

इसी प्रकार देश में हुए सभी उपचुनावों में जीत हासिल करने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों को मिले मत प्रतिशत पर गौर किया जाये तो राजस्थान में भाजपा को सर्वाधिक 61.8 प्रतिशत वोट मिले हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 55.9 प्रतिशत, कर्नाटक में कांग्रेस को 53.3 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 52.2 प्रतिशत, दिल्ली में भाजपा को 52 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में भाजपा को 51.3 प्रतिशत, असम में भाजपा को 50.1 प्रतिशत तथा झारखण्ड में झामुमो को 46.4 प्रतिशत मत मिले हैं।

जयपुर, 13 अप्रैल 2017