- Vasundhara Raje - http://vasundhararaje.in -

मुख्यमंत्री की श्रम दिवस पर शुभकामनाएं

जयपुर, 30 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस (1 मई) पर प्रदेश के सभी श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि श्रमिकों ने अपने अथक परिश्रम एवं श्रमशीलता से देश एवं प्रदेश के विकास में सदैव अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी है। यह दिवस राष्ट्र के निर्माण में हमारे श्रमिक भाइयों के बहुमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता जताने के साथ ही हमें उनके सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए कृत संकल्प है। श्रमिकों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर उनके स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेंशन और राहत आदि के कार्य सरकार की प्राथमिकता हैं। श्रीमती राजे ने इस अवसर पर श्रमिकों के सशक्तीकरण से राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया है।