- Vasundhara Raje - http://vasundhararaje.in -

मुख्यमंत्री की रामनवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रामनवमी (25 मार्च) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने अपने संदेश में कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने जीवन में अनेक कष्ट सहे, लेकिन उन्होंने अपने आदर्शां को कभी नहीं त्यागा। श्रीराम का जीवन त्याग, सेवा, वचनबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा का ऐसा अनुपम उदाहरण है, जो युगों-युगों तक लोगों के लिए प्रेरणादायक बना रहेगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुकरण कर एक श्रेष्ठ नागरिक के रूप में प्रदेश व देश की उन्नति में भागीदारी बनें।

जयपुर, 24 मार्च 2018